Home » Curriculum
ABOUT CURRICULUM
एकलव्य संस्कृत अकादमी ने कक्षा 1-4 और 5-8 के लिए संस्कृत संप्रेषणात्मक (Communicative) पाठ्यक्रम विकसित किया है, जिसका उद्देश्य संस्कृत को एक व्यवहारिक और उपयोगी भाषा के रूप में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। स्तरानुसार शिक्षण पद्धति, आवश्यक शब्दावली, सरल व्याकरण, बोलचाल का अभ्यास, गतिविधियाँ, शुद्ध उच्चारण तथा मूल्यपरक सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों को इस प्रकार तैयार किया जाता है कि वे संस्कृत को स्वाभाविक रूप से समझें और दैनिक जीवन में प्रयोग कर सकें । इस पाठ्यक्रम में शिक्षक-मार्गदर्शन के लिए पाठ-दर-पाठ योजना के साथ व्यवस्थित कक्षाएँ प्रदान की गई हैं, जिससे शिक्षण प्रक्रिया सुगम, अनुशासित और प्रभावी बनती है। यह संपूर्ण पाठ्यक्रम आधुनिक दृष्टिकोण के अनुरूप, विद्यार्थियों के अनुकूल शैली में तैयार किया गया है और उन विद्यालयों, शिक्षकों तथा अभिभावकों के लिए उपयुक्त है, जो विद्यार्थियों में आत्मविश्वासपूर्ण संस्कृत संप्रेषण कौशल विकसित करना चाहते हैं।
The Eklavya Sanskrit Academy has developed a Communicative Sanskrit Syllabus for Grades 1–4 and 5–8, focused on making Sanskrit a practical and usable language. With level-based learning, essential vocabulary, simple grammar, spoken practice, activities, pronunciation, and value-based content, it encourages students to understand and use Sanskrit naturally in everyday life. In this syllabus, we provide structured classes featuring detailed lesson-by-lesson plans to guide teachers effectively. This syllabus offers a modern, student-friendly approach for schools, teachers, and parents who wish to build confident Sanskrit communication skills.
Sanskrit Curriculum 1 to 4