Home » Curriculum » Cultural Programmes
Cultural Programme
एकलव्य संस्कृत अकादमी द्वारा संस्कृत गरबा, संस्कृत क्लब, संस्कृत संगीतोत्सव तथा संस्कृत लिटरेचर फेस्टिवल जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हम संस्कृत भाषा को केवल एक शास्त्रीय भाषा के रूप में नहीं, बल्कि एक जीवंत, भावपूर्ण और आनंददायक भाषा के रूप में प्रस्तुत करते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य यह है कि लोग संस्कृत भाषा से आत्मीय रूप से जुड़ें, उसका अध्ययन करें तथा संगीत, नृत्य, संवाद और साहित्य के माध्यम से संस्कृत का सहज अभ्यास कर सकें। ऐसे कार्यक्रम संस्कृत के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जनसामान्य में इस भाषा के प्रति रुचि आत्मविश्वास विकसित करते हैं।
Eklavya Sanskrit Academy organizes a variety of cultural programmes such as Sanskrit Garba, Sanskrit Club activities, Sanskrit Sangeetotsav, and the Sanskrit Literature Festival. Through these initiatives, we aim to present Sanskrit not only as a classical language but as a living, expressive, and joyful medium of communication. These programmes create an engaging platform where people of all ages can experience Sanskrit through music, dance, dialogue, literature, and cultural interaction. Our objective is to encourage learners to connect with Sanskrit naturally, develop interest in its study, and use the language with confidence in everyday cultural contexts.
1. Sanskrit Garba
संस्कृत गरबा – संस्कृत भाषा को जन जन तक पहुँचाने के लिए ऐसे प्रचारात्मक कार्यक्रमों को आयोजित करना आवश्यक है जिनके प्रति लोगों का सहज आकर्षण हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष एकलव्य संस्कृत अकादमी, नवरात्री के त्योहार के अंतर्गत गरबा समारोह का आयोजन करती है जहाँ सभी गरबा गीत संस्कृत में गाये जाते हैं। संस्कृत प्रेमियों का एक समूह बहुत लगन के साथ इन गीतों को गाने का अभ्यास समारोह से कुछ दिनों पहले शुरू कर देता है। इस कार्यक्रम में सभी संस्कृत प्रेमी अत्यंत उत्साह के साथ भागीदारी करते हैं।
2. Sanskrit Club
संस्कृत क्लब माह में एक बार संस्कृत प्रेमी अकादमी परिसर में संस्कृत क्लब के अंतर्गत मिलते हैं जहाँ एक वक्त चुनिन्दा विषय वस्तु पर अपना मत व्यक्त करता है अथवा तो आने वाले सभी लोग इसमें चर्चा करते हुए भाग लेते हैं। क्लब के विषयों में अब तक सुभाषित, भगवद् गीता, कालिदास इत्यादि रहे हैं। इससे बहुत से ऐसे संस्कृत प्रेमियों को आगे बढ़ कर भाग लेने का अवसर मिलता है जो कि अधिकतर समय श्रोता के रूप में ही उपस्थित रहते हैं।
3. Sanskrit Sangeetotsav
संस्कृतसंगीतोत्सव संगीत मनोरंजक तो है ही साथ ही श्रोता को कला एवम् भाषा से भी जोड़ता है और इसलिए एकाडमी द्वारा प्रति वर्ष संस्कृतसंगीतोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें विभित्र प्रकार के बहुत से संस्कृत गीत और प्रचलित स्तोत्र मंच पर प्रस्तुत किये जाते हैं। यह कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय सिद्ध हुआ है।
4. Sanskrit Literature Festival
एकलव्य संस्कृत अकादमी संस्कृत लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन करती है, जो संस्कृत की अमर परंपरा के प्रसार का एक प्रमुख मंच है। इसमें देश के विभिन्न स्थानों से प्रतिष्ठित विद्वान संस्कृत के विविध विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत करते हैं, जो श्रोताओं को प्राचीन ज्ञान के मूल स्रोत से जोड़ते हैं। विशेष कार्यक्रमों में एकलव्य संस्कृत अकादमी के बच्चे भी भाग लेते हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं । तथा संस्कृत नाटिका, संस्कृत संगीतोत्सव एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाता हैं। वर्तमान समय में संस्कृत भाषा के प्रचार एवं प्रसार के लिए यह संस्कृत लिटरेचर फेस्टिवल एकलव्य संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण और विशिष्ट पहल के रूप में स्थापित हो चुका है।